830 लोगों को लगा कोविड का टीका

देवरिया। शुक्रवार को जनपद के 15 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण का हुआ। 2840 लक्ष्य के सापेक्ष 830 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इन केंद्रों पर 95 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 360 लोगों, 21 फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 354 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। कुल उपलब्धि 29.23 प्रतिशत रही।