अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने चलाया स्वच्छता अभियान

बैतालपुर, देवरिया। अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी बैतालपुर स्वच्छता अभियान के तहत लगातार सफाई अभियान चलाने का कार्य कर रहा है। संस्था के सदस्य पिछले 3 वर्षो से लगातार सफाई अभियान चला रही है। संस्था द्वारा सफाई अभियान, हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान, शिक्षा अभियान, पर्यावरण संरक्षण और बृक्षारोपण अभियान के तहत हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ तत्पर रहते है।
संस्था द्वारा अब तक 187 अभियान जो समाज हित में है चलाया गया है। एवं 58 बार सफाई अभियान चलाया गया है। संस्था के संस्थापक रजनीश पटेल ने बताया कि जनसहयोग से वह निरंतर जनता के हित में समाजिक अभियानों को चलाते रहते है। संस्था के सदस्यों विकास चौहान, बिट्टू शर्मा, अवनीश सिंह, अभिषेक चौहान, ऋषि चौहान, आशीष चौहान, बिट्टू चौहान, विनीत चौहान, सिद्धार्थ चौहान, निखिल यादव रवि मद्धेशिया, अल्ताफ अली, मेहताब आलम, अंगद कुमार, संदीप विश्वकर्मा, धनंजय सिंह आदि हर अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।