भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा ने उपचुनाव की तैयारी की बैठक कर बनाई रणनीति

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गौरीबाजार मण्डल की बैठक देवगांव हनुमान मंदिर पर और बैतालपुर मण्डल की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी।जिसमें होने वाले देवरिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के विषय मे चर्चा किया गया। इन बैठकों में सम्बोधित करते हुये प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिये बहुत काम किये है।प्रदेश सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुये लोगो को सरकारी नौकरियां दी है।प्रदेश में औद्योगिक वातावरण सृजन एवं निवेश हेतु सरकार ने एक साल के अंदर ही अभूतपूर्व इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया।प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना की परिकल्पना को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि 10 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री योगी जी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह 12 बजे से बूथ प्रमुखों,बूथ प्रभारियों से चुनावी फीड बैक लेंगे।जो भी कार्यकर्ता इन दायित्व पर है वे समय से जूम ऐप पे जुड़े।
इस दौरान पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल,श्यामा चौहान,अम्बिकेश पाण्डेय, श्रीप्रकाश सिंह,दीपक जायसवाल (दीपू),भाष्कर निषाद,गंगा सिंह कुशवाहा,बृजेश सिंह,प्रभु सिंह,नाथू सिंह,प्रदीप मद्देशिया,आदित्य सिंह,रमेश गुप्ता,रमायन सिंह, रामध्यान यादव,रमायन गुप्ता,संजय कुमार, मंतोष गुप्ता,विनोद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।