कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है- जयप्रकाश निषाद
सदर विधायक ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन सन्त बिनोवा पीजी कालेज के सभागार में सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।इस दौरान विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को मिली भारी विजय आप सभी कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का परिणाम है। हम सबके सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हुआ कि भाजपा यह अपनी सीट पुनः जीत सकी। कभी समय था कि हम सभी अन्य दलों से बहुत पीछे रह जाते थे लेकिन आप कार्यकर्ताओ के मेहनत और संघर्ष की देन है कि भाजपा आज देश के हर घर मे पहुच चुकी है।आपके द्वारा चुनी भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार आज विकास के नये आयाम गढ़ रही है।गांव,गरीब,किसान,नौजवान,महिला सभी के भले के लिये काम कर रही है।
विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह जीत मेरी नही है,यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।आज मैं केवल विधायक नही हूँ बल्कि सभी कार्यकर्ता विधायक है।अगर आप सभी अपने-अपने बूथों और क्षेत्रों में परिश्रम नही किये होते तो शायद उपचुनाव में विजय सम्भव नही हो पाता।आप सभी को मैं आश्वस्त करता हूँ कि जिस विश्वास से आप सभी ने मुझे चुना है उस खरा उतरूंगा।
सम्मान समारोह को पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, विजय बहादुर दूबे,बलराम उपाध्याय, अजय कुमार दूबे, अजय शाही,अरुण सिंह,संतोष त्रिगुणायक,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, विजय पटेल,दिनेश शुक्ला,दिनेश गुप्ता,मधुसूदन मिश्रा, रामअशीष प्रसाद,निर्मला गौतम,भारती शर्मा,मंजू मिश्रा, लीलावती विश्वकर्मा,दीपक वर्मा,मुन्ना राय,अमित मोदनवाल,पवन मिश्रा, अभिजीत उपाध्याय, रमेश वर्मा,वीरेंद्र जायसवाल,हेमंत मिश्रा, संजय तिवारी,विन्देश पाण्डेय,अमरनाथ सिंह,हरेन्द्र जायसवाल,ओमप्रकाश मौर्या, प्रमोद निषाद,हंसनाथ यादव,वेद जायसवाल,सुनील सिंह,भरत मद्धेशिया आदि रहे।