नेहरू युवा केन्द्र जनपदीय चयन समिति में शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से सम्बद्ध नेहरू युवा केन्द्र के जनपद स्तरीय चयन समिति में पूर्व जिलामंत्री भाजपा धनुषधारी मणि तथा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा अभिजीत उपाध्याय के नामित होने पर जिलापंचायत परिसर में माला पहना और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने कहा कि जो जिम्मेदारी हम लोगो को मिली है उसकी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस दौरान स्वागत करने वालो में जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीपी सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, नवीन सिंह,अंकुर राय,सतेंद्र सिंह,प्रमोद सिंह,अशोक सिंह,सतेंद्र पाण्डेय,रत्नेश्वर गर्ग,पुनीत सिंह,पुनित शाही,एडवोकेट अमित दूबे आदि रहे।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने इन दोनों के साथ-साथ वीरेन्द्र मणि को बाल विकास कल्याण समिति का सदस्य,विन्दा कुशवाहा तथा कैलास मणि को रेल परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत होने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई एवं शुभकामना देते हुये ये विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी लोग अपने नयी जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। इन सभी मनोनीत भाजपा कार्यकर्ताओं को फोन पर सांसद रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा,कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही,राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद,विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह,नपाध्यक्ष अलका सिंह,ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव,पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, पूर्वजिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्रा,विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी,राजेन्द्र मल्ल, अरुण सिंह,अजय कुमार दूबे,संतोष त्रिगुणायक,प्रमोद शाही,रामअशीष प्रसाद,रमेश सिंह,निर्मला गौतम,हेमन्त मिश्रा, महेश मणि,अम्बिकेश पाण्डेय,सतेंद्र मणि, रामाज्ञा चौहान,शिवकुमार राजभर,पवन मिश्रा, संजय पाण्डेय, रामदास मिश्रा,नवीन सिंह,दिनेश गुप्ता आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और आशा व्यक्त किया कि ये सभी अपने कार्यो को ईमानदारी से करेंगे।