पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में आज सुभाष चौक पर राज्यसभा के मुख्य सचेतक भाजपा,आचार समिति के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।श्री शुक्ला मुजहना घाट में भागवत कथा के पूर्णाहुति में शामिल होने सड़क मार्ग से देवरिया से जा रहे थे।सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत दिखे राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री ने देश के किसानों की चिंता किया है तो वह नरेंद्र मोदी है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किसानों के हित में बिल लाया है। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल के नेता किसानों को बरगलाने का कार्य कर रहे है। किसान आंदोलन में किसान कहीं नहीं हैं। सड़क पर केवल विपक्ष के नेता ही दिख रहें है। किसानों को जागरूक करने के लिए 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी लाइव आ रहे है।
उन्होंने कहा कि आप सभी एक-एक कार्यकर्ता गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करने का कार्य करें। विपक्ष के पास एनडीए की सरकार पर निशाना साधने के लिए कोई मुद्दा नहीं है तो किसानों को ही मुद्दा बना रहे है। लेकिन किसान भी जानते है कि किसानों की चिन्ता केवल पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे है। किसान आंदोलन को विरोधी दलों द्वारा बेवजह हवा देने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन आप सभी विपक्ष के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दे। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने तो साफ कह दिया है कि कृषि बिल में क्या कमी है किसान आएं और बताएं कि इस बिल में क्या सुधार होना चाहिए। उसपर भी विचार किया जाएगा। इस कृषि बिल से सबसे पहले बिचौलिए जो किसानों की फसल में मोटी रकम कमाते थे, उनका काम समाप्त हो गया है। किसान तक अब सरकार की सभी योजनाएं आसानी से पहुंचेगा। इसलिए विपक्ष किसानों को मुद्दा बनाने का कार्य कर रही है।इस मुद्दे पर आप सभी जहाँ रहे किसानों को ,लोगों को जागरूक करते रहे और कृषि बिल की सच्चाई बताते रहे।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, बलराम उपाध्याय,जिलामहामंत्री रामअशीष प्रसाद, मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,जिलाकार्यसमिति सदस्य रामदास मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष गोविंद मणि ,नगर उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता,नगर महामंत्री दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, नगर महामंत्री अनिल गुप्ता,अखिलेश मिश्रा,दीपक वर्मा, अश्वनी मणि बजरंगी,अतुल पासवान नन्हे,आकाश मिश्रा,रूपम पाण्डेय,राहुल कुमार,अभिषेक गुप्ता आदि रहे।