पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने की बैठक

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगे होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन 20 दिसम्बर रविवार को दिन में 11 बजे से जिलापंचायत सभागार में किया गया है। जिसकी तैयारियों के लिये भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने गरुलपार कार्यालय पर बैठक कार्यशाला की तैयारियों पर चर्चा किया और तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। बैठक में चर्चा करते हुये पंचायत चुनाव के जिलासंयोजक कृष्णानाथ राय ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनावों को गंभीरता से ले रही है।
कार्यकर्ता इन चुनावों को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर भाजपा को विजय मिलनी चाहिए। कार्यकर्ता अभी से तैयारियों जुट जाएं इसके लिये ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश पाल और राज्य सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल सम्बोधित करेंगे।वही पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए रखें। प्रत्येक पंचायत पर संगठन को सक्रिय रखने का कार्य पदाधिकारी करें।इस कार्यशाला के बाद हम सभी पूरी तरह से पंचायत चुनाव के मोड़ में आ जायेंगे।इस चुनाव को हम सभी मजबूती से लड़ेंगे। इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष गंगा सिंह कुशवाहा,जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे,जिलामहामंत्री/सह संयोजक पंचायत चुनाव रामाशीष प्रसाद,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,सतेन्द्र मणि त्रिपाठी,अंगद मणि,रवि जायसवाल आदि रहे।