भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयन्ती हर बूथ पर मनायी। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब के चित्र तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण अथवा पुष्पांजलि कर नमन किया। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया देहात मंडल के पिपरपाती तथा इजरही बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस दौरान सदर विधायक ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया भारत रत्न बाबा साहब का संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।बाबासाहेब को जब हम पढ़ते हैं, समझते हैं तो हमें अहसास होता है कि वे एक बड़ी दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। बाबासाहेब अम्बेडकर हमें जो मार्ग दिखाकर गए हैं, उस पर देश निरंतर चले, इसकी जिम्मेदारी हम सबकी है।ऐसे दूरदर्शी सोच के व्यक्ति बाबा साहब के विचारों का देश और प्रदेश के राजनीतिक दलों कांग्रेस,बसपा,सपा ने वोट के रूप में इस्तेमाल किया।बाबा साहब को सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया।बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, देहात मंडल अध्यक्ष राजन यादव,मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, अंकुर राय,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, मिथिलेश मिश्रा, राजेन्द्र विक्रम सिंह,श्रीनिवास दूबे, विपिन यादव,सतीश चंद तिवारी,अजित तिवारी,बल्लू तिवारी,राजन सोनकर,अरविन्द शाही आदि उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज देशभर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जा रही है।उसी क्रम में जनपद के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण अथवा पुष्पांजलि कर बाबा साहब को नमन किया।वही कल भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जंयती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा पर दीप जला नमन किया।बाबा साहब से प्रेरणा लेकर समाज में काम करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता कृत संकल्पित हैं।बाबा साहेब एक नेता, विचारक, आर्थिक जगत के ज्ञाता, लेखक, समाज सुधारक थे।