भाजपाइयों ने मनाया जनसंघ प्रमुख डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

बरहज, देवरिया । भारतीय जनता पार्टी मंडल बरहज नगर द्वारा भारतीय जन संघ के संस्थापक ,एकात्म मानववाद के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिन मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी के नेतृत्व में जयनगर तिवारीपुर बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया,और पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मिश्र पप्पू ने कहा कि वृक्ष मानव समाज के लिए अतिआवश्यक हैं इस से हमको प्राण वायु मिलती हैं ,प्रत्येक मनुष्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए।
और उसके संरक्षण और संवर्द्धन की नैतिक जिम्मेदारियो का निर्वहन करना चाहिए। बरहज नगर मंडल अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370,35a हटा कर पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनो को साकार किया हैं। वही प्रदेश सरकार ने उनके सिद्धान्तों पर चल कर गरीब ,किसान,युवा,व्यापारियों का कल्याण करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
नगरमंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी दीपू ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकमंगल की भावना से सबका साथ सबका विकास व सबका विस्वाश पे काम कर रही हैं जिस से आम जनमानस का झुकाव भाजपा के तरफ हुआ है। आगामी 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में विवेक कुमार गुप्त, अशोक कुमार सोनकर, बृजेश शर्मा, बैजनाथ मद्धेशिया, सोनकर,प्रशांत सिंह, अमर सिंह यादव, श्यामसुंदर जायसवाल राही जी, विद्यासागर चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।