भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जनपद देवरिया भाजपा के सभी बूथ समितियों की बैठक हुयी, जिसमें भाजपा को और मजबूत करने पर चर्चा किया गया।इसके बाद सभी बूथ समितियों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ ने सुना। इसी के तहत बॉस देवरिया के बूथ पर सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा की प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत माघ पूर्णिमा के पर्व से की। उन्होंने कहा कि माघ का महीना विशेष रूप से नदियों, सरोवरों और जलस्रोतों से जुड़ा हुआ माना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी का स्पर्श, जीवन और विकास के लिए जरूरी है।
संत रविदास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से जुड़ा हुआ हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को कोई भी काम करने के लिये, खुद को, पुराने तौर तरीकों में बांधना नहीं चाहिए। इससे ये हम सभी को प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी विषयों को बहुत बारीकी से समझते है और उस पर अपने मन की बात देश से करते है।आज के मन की बात हम सभी को कुछ जानने और समझने का अवसर देने वाला था। इस दौरान पूर्व प्रमुख शैलेष मणि त्रिपाठी सीपी सिंह,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, नित्यानंद पाण्डेय,ध्रुवदेव गिरी,नीलरतन जायसवाल,वीरेंद्र जायसवाल,ओमप्रकाश मणि,राजू तिवारी आदि रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बताया कि पार्टी ने अब यह तय कर दिया है कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को हर बूथों पर सुनना है।मन की बात कार्यक्रम के पहले या बाद उसी स्थान पर बूथ समिति की बैठक भी हर महीने की अंतिम रविवार को निश्चित ही करनी है। मन की बात कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्वजिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,पूर्वजिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्वजिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा,विजय बहादुर दूबे,अरुण सिंह,संजय सिंह,अजय कुमार दूबे,संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही,रामअशीष प्रसाद,श्रीनिवास मणि,रमेश सिंह,निर्मला गौतम,हेमन्त मिश्रा, रामाज्ञा चौहान,विन्देश पाण्डेय,संजय तिवारी,भारती शर्मा,महेश मणि समेत सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ समितियों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।