शहीद भगतसिंह की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

देवरिया । शहीद भगत सिंह की जयंती पर भाजयुमो देवरिया के कार्यकर्ताओं ने न्यू कालोनी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही ने कहा कि अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
भगत सिंह युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले देशभक्त, भारत माँ के वीर सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये।भारतभूमि पर उनकी वीरगाथाएं सदैव ही देश के युवाओं को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले, भारत माँ के वीर सपूत एवं समस्त देशवासियों के प्रेरणास्रोत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें भाजयुमो देवरिया के कार्यकर्ताओं की तरफ से शत् शत् नमन करता हूँ।आज के युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी की जरूरत है। इस दौरान पूर्व जिलामंत्री धनुषधारी मणि त्रिपाठी,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,राज दीक्षित,अमन शुक्ला, आकाश मिश्रा, रूपम पाण्डेय,राजू वर्मा,सूर्यांश कुशवाहा, प्रशांत गुप्ता,प्रमोद कुशवाहा, जगदीश प्रसाद,शिवदयाल कुशवाहा उपस्थित रहें।