भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बुनकर प्रकोष्ठ के सहसंयोजक का स्वागत

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के नवनियुक्त क्षेत्रीय सह संयोजक विजय पंडित का भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर माला पहनाकर और मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में बुनकर प्रकोष्ठ विजय पंडित के नेतृत्व में और मजबूत होगा यह हम सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है।देवरिया जनपद के कार्यकर्ताओं के लिये सौभाग्य की बात है कि विजय पंडित जैसे छोटे कार्यकर्ता को क्षेत्र में जगह मिला।कार्यकर्ता का विकास हो,कार्यकर्ता राजनीति में,संगठन में ऊपर तक जाये ऐसा भाजपा में ही सम्भव है वही अन्य राजनीतिक दल केवल परिवारवाद को बढ़ावा देते है।
नवनियुक्त क्षेत्रीय सह संयोजक बुनकर प्रकोष्ठ विजय पंडित ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुये बुनकर प्रकोष्ठ को और मजबूत करने के लिये दिन रात एक कर दूंगा। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से जिलाउपाध्यक्ष अजय शाही,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,सभासद दिनेश शुक्ला, रामदास मिश्रा, सुधांशु रंजन मिश्रा,सोशल मीडिया संयोजक तेज बहादुर पाल,राहुल कुमार,सुधीर चौरसिया,दीपू यादव आदि रहे।