भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी कार्यालय पर नवनियुक्त जिला महामंत्री भाजपा रविन्द्र कौशल किशोर,मंडल अध्यक्ष देवरिया देहात अरविन्द चौहान,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू गोंड़ का माला पहना और बुके दे स्वागत किया। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से खाली चल रहे जिलामहामंत्री भाजपा के पद पर रविन्द्र कौशल किशोर को जिला महामंत्री बनाया गया है।
देवरिया देहात मंडल के अध्यक्ष राजन यादव की जिम्मेदारियों को बढ़ाते हुये पदोन्नति कर संगठन द्वारा श्रम प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया था,अतः उक्त पद पर क्षेत्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से अरविन्द चौहान को देहात मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।वही महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही भारती शर्मा को पुनः दुबारा महिला मोर्चा का नेतृत्व द्वारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राजू गोंड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को विश्वास है कि इन सभी के नेतृत्व में भाजपा देवरिया जनपद में और मजबूत होगी।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा,राजनीतिक प्रतिक्रिया एवं प्रतिपुष्टि विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक कृष्णानाथ राय, जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट,जिलाउपाध्यक्ष गंगा कुशवाहा, जिलामहामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, जिलामहामंत्री प्रमोद शाही,जिला मंत्री निर्मला गौतम,मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय,सोशल मीडिया संयोजक तेजबहादुर पाल,कार्यालय मंत्री मारकंडेय गिरी,यशवंत शाही,संतोष चौरसिया आदि रहे।