सरदार वल्लभ भाई पटेल के पुण्यतिथि पर भाजयुमों ने दिया श्रद्धांजलि

देवरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने गायत्रीपुरम स्थित अनारी देवी प्राइवेट आईटीआई कालेज परिसर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भाजयुमो जिलाध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि आज ही के दिन उस सरदार का निधन हुआ था, जिसने 562 रियासतों को साथ जोड़कर एक भारत बनाया|
भारत के लौह पुरुष और देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 70वीं पुण्यतिथि है,इस अवसर पर हम भाजयुमो देवरिया के कार्यकर्ताओं की तरफ से उनको नमन करते है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा में हुआ था। उन्होंने अपनी आखिरी सांस 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में ली थी।
भाजपा मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी में सरदार पटेल का जितना योगदान था, उससे कहीं ज्यादा योगदान उन्होंने आजाद भारत को एक करने में दिया। 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ, तब देश में छोटी-बड़ी 562 रियासतें थीं। इनमें से कई रियासतों ने तो आजाद रहने का ही फैसला कर लिया था, लेकिन सरदार पटेल ने इन सबको देश में मिलाया।ऐसे महापुरुष के पुण्यतिथि पर हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है। इस दौरान अजय मिश्रा,रत्नाकर द्विवेदी,करन यदुवंश,रुप सिंह,प्रदीप तिवारी,दुर्गेश पाण्डेय,राज दीक्षित,अमन शुक्ला,आनंद प्रभाकर,दीपक कुशवाहा,मनोज सोनी,राजेश श्रीवास्तव,मूसा अंसारी,राजेश पासवान आदि रहे।