भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

देवरिया। महान हिंदुत्व रक्षक, भारत के महान राजा एवं रणनीतिकार, हिंद स्वराज के संस्थापक,महान योद्धा व कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील गेट पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भाजयुमो जिलाध्यक्ष विन्देश पाण्डेय ने कहा कि देश में स्वराज की अलख जगाने वाले शिवाजी महाराज आदर्श शासक व कुशल संगठक थे।आज उनकी जयंती पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ की तरफ से उन्हें शत् शत् नमन करता हूँ। धर्म व मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले शिवाजी महाराज का जीवन हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा संजय तिवारी ने कहा कि माँ भारती के अमर सपूत,असाधारण पराक्रमी, कुशल रणनीतिकार, हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, भारतीय स्वाभिमान व सुशासन के प्रतीक, राष्ट्र नायक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ।छत्रपति शिवाजी का जीवन आदर्श हम सभी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करता है।
मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट व धर्म रक्षक के रूप में पूज्यनीय,अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले, मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले वीर सम्राट, पराक्रमी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय तथा नगर महामंत्री भाजपा दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने वीर शिवाजी को नमन करते हुये कहा कि शिवाजी का जीवन पूरे देशवासियों को सदैव एक नयी ऊर्जा देता रहेगा। इस दौरान ज्ञानदीप पाण्डेय,आकाश मिश्र,सूर्यान्श कुशवाहा,रोहित मद्धेशिया,विनीत चतुर्वेदी नमन,मानस शुक्ला, सतेन्द्र कुमार,रूपम पाण्डेय,नितेश कुमार,शुभम कुमार,बालाजी,साजन कुमार,दुर्गेश प्रसाद,धर्मेन्द्र यादव,प्रतीक सिंह,रवि कुशवाहा आदि रहे।