भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष भाजयुमो विन्देश पाण्डेय ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों के अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर जवानों का बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।देश इन जवानों के शहादद को कभी नही भूलेगा।पूरे राष्ट्र को शहीद जवानों की बहादुरी पर गर्व है।जवानों के बलिदान को देश सदियों तक याद रखेगा।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नगर के कार्यकर्ताओं के तरफ से शत् शत् नमन करते हुये भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते है।इन शहीदों का जीवन हम सभी के अंदर देशभक्ति का भावना हमेशा भरता रहेगा। इस दौरान पवन मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय,गोविंद मणि, सूर्यान्श कुशवाहा,आकाश मिश्रा, रूपम पाण्डेय,सन्नी बरनवाल,इम्तियाज अहमद,शिवम पाण्डेय,अंकित बरनवाल,रोहित मद्धेशिया आदि रहे।