2022 में पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा बनाएगी सरकार-गजाला लारी

रामपुर कारखाना, देवरिया। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री रही गजाला लारी ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बननी तय है। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की ओर देख रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गजाला लारी का स्वागत करते हुए अगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का प्रण लिया।
गजाला लारी का राजनीतिक सफर काफी संघर्षपुर्ण रहा हैं। जब उनका राजनीतिक पारी सलेमपुर विधानसभा से शुरू हुआ। वह सलेमपुर की दो बार विधायक रही । सलेमपुर का परिसिमन होने के कारण सपा प्रमुख ने उनको रामपुर कारखाना क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा, इस दौरान वह सपा की झोली में इस विधानसभा की सीट दी। जिले के कद्दावर नेताओं में उनकी गिनती होने लगी। हालांकि गजाला लारी का राजनीतिक सफर काफी संघर्षरत रहा है। घर परिवार के साथ बच्चो की जिम्मेदारी, एक कुशल मां की भूमिका के साथ राजनीतिक पारी की शुरुआत गांवों की पगडंडियों से लेकर चौक चौराहे पर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई।
क्षेत्र की जनता को अपना मानने में हमेशा आगे रहने वाली गजाला लारी ने क्षेत्र के विकास के लिए भी जीतोड मेहनत कर के रामपुर कारखाना विधानसभा की नयी पहचान बनाई। रामपुर कारखाना क्षेत्र में उनके द्वारा बनवाये गये पाँच पक्के पुल (सबवट, अहिरौली, कुशहरी, आमघाट, शिवबनकटा) के साथ क्षेत्र की जर्जर सड़को की मरम्मत, नये सड़को का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्र, बिजली सब स्टेशन एवं बरियारपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने का कार्य किया है। गजाला लारी रामपुर कारखाना क्षेत्र के लोगो के बीच रहते हुए उनका आशीर्वाद मांग रही है।