किसानों के गन्ने का भुगतान नही हुआ तो होगा आंदोलन-अर्थी बाबा

राजन यादव अर्थी बाबा ने कहा चीनी मिल किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार द्वारा निर्देश जारी है कि चीनी मिल चौदह दिन के अंदर सभी गन्ना किसानों को बकाए गन्ने का भुगतान करे लेकिन देवरिया जिले में 5 चीनी मिल देवरिया, भटनी, बैतालपुर, गौरीबाजार, एवं प्रतापपुर चीनी मिल था। जिसमें जनपद में मात्र एक चीनी मिल प्रतापपुर चीनी मिल ही चल रही है। बाकी सभी चीनी मिले बंद हो गयी है। देवरिया जिले के सभी गन्ना किसानों का गन्ना प्रतापपुर चीनी मिल पर ही जाता है। जनपद के गन्ना किसानों का बकाया इस चीनी मिल पर करोड़ो रू. है। सभी गन्ना किसान अपने पैसों के लिए मिल का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन मिल उनकी आवाज को नही सून रही है। मिल के अधिकारी बोल रहे है की नोटिस भेजा गया है। जबकी मिल के प्रबंधक पर थोड़ा भी असर नही हो रहा है। इस तरह सरकार का आदेश भी फेल हो जा रहा है। राजन यादव अर्थी बाबा ने कहा की अगर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नही हुआ तो गन्ना किसानों को लेकर वह मिल पर धरना प्रदर्शन करेगे।