आधुनिक भारत के निर्माण में भारतीय संविधान का अहम योगदान – विजय बहादुर दुबे

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान दिवस 26 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच मे आयोजित होने वाले संगोष्ठी के क्रम में जिला कार्यालय औराचौरी में संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्यों ने आधुनिक भारत के निर्माण को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों के हितो के बातो को संविधान में रखा है। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान में पहली बार महिलाओ को मतदान का अधिकार मिला। जिसके कारण महिलाये अपने अधिकारो के प्रति जागरूक होकर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहादुर दुबे ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में हमारे संविधान का अहम योगदान रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि हमारा संविधान नागरिको के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय ने कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग होकर आधुनिक भारत के निर्माण में हम योगदान कर सकते है।
संगोष्ठी को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने सम्बोधित किया। संगोष्ठी का संचालन संगोष्ठी के संयोजक पवन कुमार मिश्र ने किया। संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष और कोऑपरेटिव यूनियन के निदेशक विजय कुमार दुबे, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा , जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह,जिला महामंत्री , श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रामअशीष प्रसाद मौर्य, प्रमोद शाही, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल,अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,धनुषधारी मणि,विंदा कुशवाहा,विन्देश पाण्डेय,भूपेन्द्र सिंह,सुनील निषाद,अभयानंद तिवारी,रामेश्वर पाण्डेय आदि के साथ सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थिति रहे।