आपसी विवाद में महिला एवं उसके पति को धारदार हथियार मार कर किया घायल
जटहा बाजार, कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के चीरगोड़ा गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने महिला व उसके पति को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजनों ने महिला एवं उसके पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार जटहा बाजार थाना क्षेत्र के गांव चीरगोड़ा में कालपति देवी का जमिनी विवाद सुरेश एवं अजय से चल रहा था। बुधवार को दोनो पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। बात बढ़ गयी तो अजय ने धारदार हथियार से कालपति देवी व उनके पति को मार कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल इलाज हेतु पहुंचाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।