10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष करेगे बूथ कार्यकर्ताओ से वर्चुअली संवाद

देवरिया । देवरिया विधानसभा के उपचुनाव की दृष्टि से 10 अक्टूबर को 12 बजे से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों,सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों से वर्चुअली बात कर विधानसभा का फीड बैक लेंगे और चुनाव के सन्दर्भ में संवाद करेंगे।
10 अक्टूबर को होने वाले इस वर्चुअल संवाद के प्रभारी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने बताया कि बैठक की तैयारी के लिये औरा-चौरी भाजपा कार्यालय पर काल सेंटर बना दिया गया है,जहा से भाजपा आई.टी.सेल के कार्यकर्ता सभी बूथ प्रमुखों,बूथ प्रभारियों,सेक्टर संयोजकों और सेक्टर प्रभारियों से बात कर उन्हें इसकी जानकारी दे रहे है,साथ ही सभी को ज़ूम ऐप डाउनलोड करा रहे है।इस बैठक में जुड़ने के लिये अपेक्षित संख्या 910 लोगों की है,जिन्हें अभी फोन कर जानकारी दी जा रही है।बैठक में भाग लेने वाले लोगो को एक दिन पहले व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से मीटिंग आईडी और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है।जिसमें स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सीधे बूथ के कार्यकर्ता से बात कर विभिन्न जानकारी प्राप्त करेंगे।
इस दौरान काल सेंटर में मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय, सोशल मीडिया वीडियो काँन्फ्रेसिंग प्रमुख भाजपा तेजबहादुर पाल, विद्याभूषण चौहान, शुभम मणि त्रिपाठी,शिवेश पाण्डेय,राहुल कुमार,शम्स परवेज,श्रेयांश मिश्रा, चन्दन चौहान,अनिल पाण्डेय, जितेन्द्र तिवारी, विपिन तिवारी, चंदन चौहान, रविन्द्र प्रजापति उपस्थित रहे।