पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी अवैध शराब
बनकटा, देवरिया। जनपद के बनकटा पुलिस द्वारा रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान रिकवरी वैन से 11 लाख कीमत की कुल 126 पेटी हरियाणा निर्मित इंपीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त हरियाणा के सोनीपत व रोहतक के निवासी है। पुलिस दोनो अभियुक्तों से पुछताछ कर जांच होने की बात कह रही है।