रामाशंकर यादव बने प्रधान संघ भटनी के अध्यक्ष

भटनी, देवरिया । देवरिया जनपद के भटनी ब्लॉक में पंचायती राज्य व्यवस्था को कैसे और मजबूत बनाकर ग्राम पंचायतों में विकास की गंगा बहाई जाए और संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए, इस पर भटनी विकासखंड परिसर में ग्राम पंचायत प्रधानों की आवश्यक बैठक हुई। इस बैठक में प्रधान संघ का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। भटनी विकास खंड के प्रधान संघ के चुनाव मे रामाशंकर यादव प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत नोनापार को प्रधान संघ का ब्लाकअध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सुभाषचन्द्र यादव प्रतिनिधि कालिंदी देवी ग्राम पंचायत बभनौली कला, महामंत्री पद पर वशिष्ठ कुशवाहा ग्राम पंचायत धर्मखोर दुबे व मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव ग्राम पंचायत वैध मिश्रौली को सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया है।
इस दौरान निर्वाचित ग्राम पंचायत ब्लाक अध्यक्ष रामाशंकर यादव ने कहा कि भटनी विकास खंड के प्रधानों की समस्याओं से संबंधित सभी लडाई न्यायपूर्ण तरीके से लड़ी जाएगी। उन्होने सभी ग्राम प्रधानों से यह अपील किया कि आप लोग अपने अपने ग्रामसभाओं में गांवों के विकास कार्यों को इमानदारी पूर्वक गति देने का कार्य करे। गांवों के गरीब, पीड़ित, मजदूरों की समस्याओं का समाधान अपने स्तर पर करे। शासन की मंशा के अनुसार सभी कार्यों को इमानदारी से करे। इस दौरान अशोक यादव सहित अन्य ग्राम सभाओं के प्रधान एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।