राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रूपाली ने जीता कांस्य पदक

तरकुलवा, देवरिया। गोरखपुर जनपद के सहजनवा में मुरारी इंटरकालेज में आयोजित कुश्ती फेडरेशन उप्र. द्वारा सिनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र के बनजरिया निवासी अनिरूद्ध गुप्ता की पुत्री रूपाली ने महिला सिनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में देवरिया जिले की ओर से खेलते हुए मिर्जापुर जनपद की पहलवान प्रिति को पटखनी देकर कांस्य पदक जीत कर जिले और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
अनिरुद्ध गुप्ता की पुत्री रूपाली शुरू से ही होनहार और कुश्ती के प्रति समर्पण की भावना रखती थी। उसने बचपन से ही कुश्ती में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। तमाम दुश्वारियों के बावजूद उसने गांव में ही कुश्ती में दाव आजमा कर आज इस मुकाम को हासिल किया है। रूपाली के कांस्य पदक जीतने पर क्षेत्र और गांव वासियों ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा ने दी बधाई
रूपाली को कुश्ती में कांस्य पदक जितने पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालो में राष्ट्रीय मंत्री अवधेश मद्धेशिया,प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री गिरीशचंद्र गुप्ता, जिले के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय मद्धेशिया, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन सुबाष चंद मद्धेशिया,(रूद्रपुर), विजय कुमार गुप्ता (पूर्व चेयरमैन भटनी), अशोक मद्धेशिया सपा नेता देवरिया, अभिषेक मद्धेशिया( पूर्व प्रदेश युवा महामंत्री), संतोष मद्धेशिया( भलुअनी), कृपानिधान गुप्ता( जिलामहामंत्री), चंदन मद्धेशिया (युवा जिलाध्यक्ष), रामप्रवेश मद्धेशिया (जिलाध्यक्ष सम्पूर्ण वैश्य सेना देवरिया), राजेश मद्धेशिया (मोछू), अमरनाथ मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता (भलुअनी), रामप्रवेश मद्धेशिया (भलुअनी), बिट्टू मद्धेशिया (युवा जिला उपाध्यक्ष देवरिया), मनीष मद्धेशिया (रूद्रपुर), रतन गुप्ता (सभासद, भटनी), जेई.राहुल मद्धेशिया (भगवती पैलेस भलुअनी), रामचन्द्र मद्धेशिया (सलेमपुर), पवन मद्धेशिया (नगर अध्यक्ष बरहज), पियुष मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, भीमसेन मद्धेशिया (क्षेत्र पंचायत सदस्य), सहित अन्य लोगो ने बधाई दिया है।