सदर विधायक ने चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं,
विपक्ष कृषि कानून पर किसानों को गुमराह कर रहा है-डाँ.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी

देवरिया। देवरिया सदर के विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार के सांडा गांव में चौपाल लगा लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही उन समस्याओं के जल्द निस्तारण करा कर गांव को विकास के हर पहलू से जोड़ने की बात कही।उन्होंने ग्रामवासियो को नये कृषि कानून के फायदे बताते हुये कहा कि विपक्ष कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह कर रहा है। पिछले 6 महीने से कानून लागू हैं लेकिन कोई शिकायत नहीं आई । विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने एमएसपी(MSP) पर तस्वीर साफ करते हुये कहा कि कृषि सुधार के बाद एक सबसे बड़ा झूठ MSP पर बोला जा रहा है। सरकार को एमएसपी हटानी होती तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू ही क्यों करती। हर बार हमारी भाजपा की सरकार एमएसपी की घोषणा करती है, ताकि किसानों को परेशानी ना हो। मैं किसान को ये भरोसा देता हूं कि पहले जैसे एमएसपी दी जाती थी, वैसे ही दी जाती रहेगी। मंडी सिस्टम अब भी जारी है। खत्म नहीं किया गया है सिर्फ किसानों को नया विकल्प दिया है। पिछले 70 साल से सरकार किसानों को कहती आई है कि आप इसी मंडी में फसल बेच सकते हो, लेकिन मोदी सरकार ने इसे कानून में बदला है।अब किसान वहां फसल बेच सकता है, जहां उसे फायदा दिखे,कई जगहों पर किसानों ने नए नियम के तहत अपनी फसल बेचना शुरू कर दिया है। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से किसानों को बहुत लाभ होगा। देश के कई राज्यों में पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग एग्रीमेंट चल रहे हैं, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अब कॉन्ट्रैक्ट करने वाली कंपनी को अपना वादा पूरा करना होगा।अगर कोई गड़बड़ होती है, तो तुरंत SDM से शिकायत कर किसान अपनी समस्या का हल निकलवा सकता है, कई किसान ऐसा कर भी चुके हैं।
ग्रामीणों को नये कृषि कानून के बारे में बताने के दौरान सदर विधायक के निशाने पर विपक्ष रहा, उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में किसानों की सिर्फ एक बार ही कर्जमाफी की गई, वो भी 50 हजार करोड़. जबकि मोदी सरकार हर साल इससे अधिक पैसे किसानों के खाते में भेज रही है।
इस दौरान उग्रसेन सिंह,बच्चा सिंह,देवीशरण जायसवाल,लक्ष्मण सिंह,सुनील सिंह,प्रमोद सिंह,दसई पासवान,उद्धव सिंह,अरुण सिंह,रिंटू सिंह,महाबल यादव,गिरीश पाण्डेय,रिशु सिंह,राकेश सिंह,धर्मेन्द्र पाण्डेय,ऋषिकेश पाण्डेय,अभय सिंह,बुलबुल सिंह,गोलू सिंह आदि रहे।