सदर सांसद ने किया किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर हुआ किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला

देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर देवरिया सदर ब्लाक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन के तहत एक दिवसीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर सांसद तथा सदर विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि जब से केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तबसे किसान खुशहाल हुये है।प्रदेश सरकार ने चार वर्षों में गन्ना किसानों को 1.25 लाख करोड़ का भुगतान किया है।86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण माफ कर किसानों की सहायता सुनिश्चित करने का काम सरकार ने किया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर किसानों की खेती में सहायता करने का काम भी सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक 2.42 करोड़ किसानों के खाते में 27,134 करोड़ रुपये भाजपा की सरकार द्वारा भेजा जा चुका है।इसलिये हम कह सकते है कि किसानों का हित केवल और केवल भाजपा की सरकार ही सोचती है,करती है।रमाला,पिपराइच तथा मुंडेरवा की चीनी मिलों समेत 20 चीनी मिलों का आधुनिकरण एवं विस्तारीकरण काम प्रदेश की योगी सरकार ने किया है। सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही किसानों के भले का काम शुरू हो गया।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रदेश में 2 करोड़ 5 लाख किसानों की फसलों को बीमित करने का काम सरकार ने किया,इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 21 लाख 64 हजार किसानों को 1,910 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा दी गयी।
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शुरू कर किसानों को एक अच्छा लाभ देने का प्रयास योगी सरकार द्वारा किया गया है।इस योजना का लाभ खातेदार किसानों के साथ – साथ सह खातेदार,किसान परिवार के सदस्य तथा पट्टेदार एवं बटाईदार को भी मिलेगा। प्रदेश में फसलों के सिंचाई के लिये समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा किया गया है। 3.77 लाख हेक्टेयर जोत की भूमि के सिचाई की अतिरिक्त व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है। पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के हित के लिये जितने काम चार वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किया है,उतने काम कभी भी सपा,बसपा और कांग्रेस की सरकार ने नही किया।किसान कैसे खुशहाल हो,आत्मनिर्भर बने इसके लिये सतत काम करने का प्रयास मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कर रही है।
भाजपा के जिलामहामंत्री प्रमोद शाही व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का स्वागत किया,उप कृषि निदेशक ए. के.मिश्रा व खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत राय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया तथा संचालन रामदास मिश्रा ने किया। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय,राजन यादव,संजय पाण्डेय,डा.प्रवीण निखर, विपिन यादव,वेद जायसवाल,सर्वेश नाथ त्रिपाठी, गंगा शरण पाण्डेय,आदित्य मिश्रा,नवीन तिवारी,राजेन्द्र विक्रम सिंह,संजीव राय,नीलरतन जायसवाल,सुशील शाही,रामेश्वर शाही,बलवंत सिंह,नीलू मणि, विकास मणि गोलू,हंसनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।