बजराटार महुअवा में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ हुआ शुरू
1001 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुई

बजराटार महुअवा, तरकुलवा, देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के बजराटार महुअवा गांव में शतचंडी महायज्ञ का प्रारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। बजराटार महुअवा गांव के काली मंदिर स्थित बनाए गये यज्ञ मंडप में श्रद्धालुओं की भींड सुबह से ही कलश यात्रा में शामिल होने के लिए इकट्ठा होने लगी। कलश यात्रा में 1001 महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर शामिल हुई। इस यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में तरकुलवा के ब्लाक प्रमुख अभिषेक उर्फ राजन त्रिपाठी रहे।
शोभायात्रा बजराटार महुअवा से शुरू होकर कुशल टोला, भिसवा, गढ़रामपुर के गढ़ई घाट स्थित छोटी गंडक नदी पर पूजा अर्चना कर जल भरा गया। जल भरकर पुनः शोभायात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। आचार्य पं.बबलू मिश्रा व मारकंडेय तिवारी द्वारा कलश स्थापना कराकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ कराया गया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड बाजे के साथ एवं भगवान शिव, राधा कृष्ण की बनी हुई झांकियां आकर्षक बनी रही। यज्ञ में सहयोगी के रूप में दीपक मद्धेशिया, शोभी शर्मा, प्रियेश निषाद, नागेंद्र मद्धेशिया, गिरीश गुप्ता, अक्षय कुमार मद्धेशिया, बृजेश, दवन गुप्ता, विष्णु, जुगुल, रविंदर मद्धेशिया, गौतम शर्मा, प्रियांशु, बैजू, हरिबंश, शिव शर्मा, रामसूरत, रामानंद निषाद, उपेंद्र निषाद, रामाशीष, संदीप निषाद, अजय, रामु, रामध्यान, मजोज, आकाश, दीनबन्धु मणि, प्रिन्स वस्त्रालय, आनंद चौरसिया, सुनील चौरसिया, शुषेक चौरसिया, अयोध्या मद्धेशिया, रामानंद गुप्ता, दरोगा सिंह, गुड्डू सिंह, कृष्णा मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, अमित, अनूप गुप्ता, अजीत मद्धेशिया, अजित शर्मा, संजू शर्मा, रवि, रतन, अनिल, चंदन, अजय मद्धेशिया, विकास, रविन्द्र, मुलायम, देवा, राहुल , मुन्ना, शेखराज, , बिनय, एवम समस्त ग्रामवासी रहे।