एसओजी टीम देवरिया व थाना रामपुर कारखाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख 50 हजार कीमत के 105 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया। रविवार को एसओजी टीम देवरिया प्रभारी एवं थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मय पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे, मुखबिर की सूचना पर पटनवा पुल के पास से एक बोलेरो वाहन JH.03.M.1438 से 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा अपना नाम पता जयलाल कुशवाहा पुत्र राधाकिशुन कुशवाहा निवासी-परोरही थाना-बरवापट्टी जनपद-कुशीनगर, लक्ष्मण शाह पुत्र महावीर शाह निवासी-अमवां नकछेद थाना-गोपालगंज जनपद-गोपालगंज (बिहार), रईतु खातुन पत्नी रियासत देवान निवासी-गौरशीला थाना-विशुनपुरा जनपद-कुशीनगर, रूबी खातुन पत्नी कलामुद्दीन निवासी-गौरशीला थाना-विशुनपुरा जनपद-कुशीनगर बताया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन में छिपा कर रखे गये विभिन्न पैकेटों में से 105 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी बाजार में कीमत 10 लाख 50 हजार रूपये है, बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध 105 किलोग्राम गांजा, वाहन को कब्जे में लेते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
उ0नि0 घनश्याम सिंह थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना,
उ0नि0 अनिल यादव प्रभारी एसओजी टीम देवरिया,
उ0नि0 मान सिंह थाना रामपुर कारखाना,
मु0आ0 योगेन्द्र सिंह एसओजी टीम देवरिया, कां0 मेराज एसओजी टीम देवरिया
कां0 धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी टीम देवरिया
कां0 अरूण खरवार एसओजी टीम देवरिया
कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस सेल देवरिया,
कां0 रामचन्द्र यादव थाना रामपुर कारखाना,
कां0 शाजित यादव थाना रामपुर कारखाना,
कां0 राकेश कुमार थाना रामपुर कारखाना,
म0कां0 प्रतिभा द्विवेदी थाना रामपुर कारखाना,
म0कां0 रीता चौहान थाना रामपुर कारखाना,
थाना बनकटा पुलिस द्वारा 68 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
रविवार दिनांक 19.12.2020 को थानाध्यक्ष बनकटा द्वारा मय पुलिस टीम रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन नम्बर UP.15.ET.5545 से 12 बोरे में खाली गत्तों के नीचे छिपा कर रखी गयी हरियाणा निर्मित इम्पीरियल ब्लू अवैध अंग्रेजी शराब 30 पेटी में कुल 360 शीशी 750 एमएल एवं 38 पेटी में कुल 912 शीशी 375 एमएल कुल 68 पेटी बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत 6 लाख रूपये तथा वाहन की बाजार कीमत 6 लाख रूपये सहित कुल बरामदगी 12 लाख रूपये की करते हुए वाहन से 02 अभियुक्तों रविन्द्र पुत्र मगन निवासी-पिपली थाना-मुण्डावर जनपद-अलवर (राजस्थान) जगमोहन सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी- पिपली थाना-मुण्डावर जनपद-अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष बनकटा,
उ0नि0 संजय यादव थाना बनकटा,
कां0 चन्दन मौर्या थाना बनकटा,
कां0 चन्दन मौर्या द्वितीय थाना बनकटा,
कां0 सदरूद्दीन थाना बनकटा
कां0 अरविन्द कुशवाहा थाना बनकटा शामिल रहे।