सपाईयों ने की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह का जिले में स्वागत

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री जूही सिंह का स्वागत सपा कार्यकर्ताओं ने देवरिया में सुभाष चौक पर की। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह बरहज क्षेत्र के लवरछी गांव में सपा नेता विजय रावत के दादा जी को श्रद्धांजलि देने आई थी। उनका स्वागत देवरिया शहर में सुभाष चौक पर सपा जिलाध्यक्ष डाँ.दिलीप यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ। लोहिया वाहिनी देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हरिओम तिवारी, दिव्यांश श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, रोहित कुमार, रंजन बर्नवाल, धीरजपाल सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल, राघवेन्द्र मिश्रा भोलू, अंगद यादव, महिला जिलाध्यक्ष शोभा यादव, रंभा भारती, अंकिता यादव सहित समाजवादी कार्यकर्ता स्वागत करने वालो में शामिल रहे।