टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, एक ही परिवार के सात घायल

मईल, देवरिया। मईल चौराहे के समीप ही रामजानकी मार्ग पर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गये। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ऐ लोग शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के लार रोड़ निवासी महेश पुत्र जुड़ावन प्रसाद कुछ दिन पूर्व अपने परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर धनौती गांव आए थे। शादी के बाद टेंपो रिजर्व कर वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर जा रहे थे। मईल चौराहे के समीप ही रामजानकी मार्ग पर उनका टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गयी। टेंपो में सवार महेश (46), दिलीप (35), विजय (27), निशा (26), ऊषा( 27), महक, अमन घायल हो गये। वहा उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।