भाजपा की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का विकास कर रही है- डाँ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी
विकास और राष्ट्रवाद भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में है

देवरिया । कांग्रेस, बसपा और सपा कि सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। भाजपा की सरकार में गरीबों को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार में गुंडई करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर सरेंडर कर रहे है। उक्त बातें सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने मुडाडीह ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा।सदर विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लाए गए नए कृषि कानून शत-प्रतिशत किसानों के हित में है। इन कानूनों में एक भी प्रकार का कोई भी तथ्य किसान विरोधी नहीं है। विपक्षी पार्टियां दलालों और बिचौलियों को फायदा देने के लिए देश के भोले-भाले किसानों को भड़काने का काम कर रही है। देश का किसान अब समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है। अन्य विपक्षी पार्टियां वर्षों तक बिचौलियों दलालों को अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए फायदे पहुंचाते आ रहे हैं,जो मोदी सरकार ने बन्द करने का काम किया तो विपक्षी दल देश को अराजकता के माहौल में ले जाने का प्रयास कर रहे है। ग्रामवासियों को सदर विधायक ने कहा कि विकास का जो भी कार्य इस गांव में अधूरा है उसे जल्द पूरा कराने का काम करूंगा। इस गांव को विकास के एक माडल के रूप में बनाने का प्रयास करूंगा।
हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि भाजपा की सरकार में कश्मीर से धारा 370 का खात्मा और राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज, बेहतर बिजली मिल रही है। किसानो को सम्मान निधि समेत समाज के लिए तमाम जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं। सम्मान समारोह को एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, मण्डल महामंत्री रत्नेश्वर गर्ग, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख हंसनाथ यादव तथा भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष चौरसिया ने संबोधित किया। ग्राम प्रधान रामानुज तिवारी ने सभी का माला पहना स्वागत किया तथा समारोह का संचालन राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान नवीन तिवारी, आदित्य प्रताप तिवारी, रविशंकर सिंह, वृद्धिचंद सिंह, जय सिंह यादव, हरि सिंह, हरि प्रताप शर्मा, दिलावर सिंह, रामचन्द्र गोंड़, चंद्रभान गोंड़, प्रिंस सिंह, रूदल विश्वकर्मा, विश्वजीत विश्वकर्मा, राजकुमार वर्मा, सुरेश चौहान, अजहर अंसारी, रामजी चौहान समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।