गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

भटनी, देवरिया । जनपद के भटनी पुलिस ने तीन किलो चार सौ ग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के अनुसार भटनी थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग गांजा लेकर भटनी के 117 नं पर खड़े हैं। थानाध्यक्ष अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देख तीनों तस्कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनको दौड़ा कर धर दबोचा । पकड़े गये तस्करों में एक युवक व दो महिला शामिल है।
गिरफ्तार तीनो तस्करों ने पुलिस के पुछताछ में अपना नाम विश्वजीत फूलमाली पुत्र जोहरी फूलमाली, मोनी देवी पत्नी तिलक फूलमाली, लाजवन्ती देवी पत्नी श्रीराम फूलमाली निवासी सोहावल थाना रौनाही जिला अयोध्या बताए। पुलिज ने मु0अ0सं0 138/21, 139/21 व 140/21 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जेल भेज दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी, एसआई सुभाष चंद्र यादव, कॉन्स्टेबल अंकित यादव, प्रिंस यादव, राजू यादव, महिला कॉन्स्टेबल निर्मला यादव, प्रिया यादव शामिल रहे।