अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बने विनोद मद्धेशिया

भलुअनी, देवरिया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बजबज में हुए अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में देवरिया जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया को उप्र. का कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता एवं संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार करने की घोषणा करते हुए उप्र. में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेल्थरा रोड नगरपंचायत के चेयरमैन दिनेश गुप्ता को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मऊ जिले के जिलाध्यक्ष गिरीश मद्धेशिया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान विनोद मद्धेशिया को सौंपी ।
गृह जनपद देवरिया में खुशी, लोंगों ने दी बधाई
प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में देवरिया के जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया के मनोनयन पर जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई ।
इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआधार गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता, जिला संरक्षक उमाशंकर मद्धेशिया, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता, पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मद्धेशिया, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, जिला महामंत्री वैश्य कृपानिधान गुप्ता, अमरेंद्र गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कान्दू, पूर्व युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक गुप्ता, राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सदस्य सूरज मद्धेशिया, जिला संगठन मंत्री राजेश मद्धेशिया, रामप्रवेश मद्धेशिया, प्रदेश युवा कार्य समिति सदस्य सन्तोष मद्धेशिया वैश्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. योगेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष चन्दन मद्धेशिया, युवा जिला महामंत्री अजय मद्धेशिया, भलुअनी नगर अध्यक्ष भगवानदास मद्धेशिया, नगर महामंत्री बृजमोहन मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, बरहज से पीयूष मद्धेशिया, हिमांशु मद्धेशिया, अमरजीत मद्धेशिया, अनिरुद्ध मद्धेशिया सहित जिले के लोंगों ने बधाई दी ।