अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग शिविर का आयोजन

भटनी, देवरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भटनी में रेलवे ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जल बचाओ अभियान से जुड़े रमनजीत श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित होकर मानव जीवन में योग और जल के महत्व को बताया । उन्होने कहां कि योग से जुड़े लोग जल बचाओ अभियान से भी जुड़े ताकी मानव जीवन में हम लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग के महत्व और जल ही जीवन है इसका महत्व बता सके। उन्होने कहा कि योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। उसी प्रकार जल से मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है इसके बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
वहा उपस्थित लोगो ने मंडूकासन, वृक्षासन, ताड़ासन, कपालभाति, अनुलोमविलोम आदि आसन किए। इस दौरान राजू मद्धेशिया, युवराज, रमेश चन्द्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, विनोद कन्नौजिया, विनोद मद्धेशिया, बच्चा सैनी, दीनदयाल तिवारी, संयोजक विशंभर तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, ब्रह्मानंद मिश्रा, अमरनाथ बर्नवाल, किशन गुप्ता, अशोक गुप्ता, गुड्डू लाल श्रीवास्तव, विनोद दीक्षित, जितेन्द्र गुप्ता, व्रह्मा मद्धेशिया, आदित्य रमन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।