✍️देवरिया टाइम्स, देवरिया।
महिला कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति के अंतर्गत किया विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन
देवरिया में महिला कल्याण विभाग द्वारा सोमवार, 08 सितम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों एवं न्याय प्राप्ति के उपायों से अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं वंचित वर्गों में कानूनी जागरूकता को बढ़ाना तथा उन्हें न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में प्रशिक्षित विधिक परामर्शदाताओं, महिला हेल्प डेस्क प्रतिनिधियों एवं समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित नागरिकों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रतिनिधियों ने घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम सहित संपत्ति, विवाह एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित कानूनी उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं, शिकायत पंजीकरण एवं न्यायालय प्राधिकरण में कार्यवाही की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, नीतू भारती, मीनू जायसवाल, मंशा सिंह एवं अनुराधा राज प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।