देवरिया टाइम्स, 12 जनवरी 2025,

शहर के मोहन रोड स्थित एक भवन में हुआ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देवरिया नगर व युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक। जहा अमित मोदनवाल ने कहां की व्यापारियों के साथ सदैव अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उनके हर सुख दुख में खड़ा रहेगा। व्यापारियों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम संगठन करेगा और उन्हें अपना अधिकार दिलाने का काम करेगा। यह बातें अखिल भारतीय उद्योग देवरिया नगर व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल के सामूहिक बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा। शहर के एक अतिथि भवन में रविवार को दोनों संगठनों की सामूहिक बैठक हुई जिसमें शहर के बड़ी संख्या के में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

♦अखिल भारतीय उद्योग देवरिया नगर व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल की एक सामूहिक बैठक रविवार को शहर के मोहन रोड स्थित एक अतिथि भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हर महीने व्यापारियों के हितार्थ उत्तर प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप व्यापारी सुरक्षा बैठक होती है इसमें पुलिस वह व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

♦संगठन के नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा की व्यापारियों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सरकार तक लड़ी जाएगी। प्रत्येक वर्ष 29 जून को भामाशाह जन्मदिवस को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। व्यापारी जब भी जब संगठित रहेगा तो मजबूत रहेगा। संगठन के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा ने कहा कि युवा व्यापार मंडल का विस्तार किया जाएगा और हर क्षेत्र से युवाओं को संगठन से जोड़ उन्हें मजबूत किया जाएगा।

♦बैठक में पुरुषोत्तम मरोदिया, नरेश अग्रवाल, कृपा निधान गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजू वर्मा, अमरनाथ गुप्ता, शाहनवाज अहमद, अजय वर्मा, प्रमोद यादव, दीपक गुप्ता, विकास वर्मा, संजू सोनी, छोटे वर्मा, शुभम मोदनवाल, पवन जायसवाल, प्रिंस तिवारी, सुधीर तिवारी, अजय कश्यप, रितेश शर्मा, बंटू वर्मा, रेहान, आदित्य बरनवाल, रितेश शर्मा, विशाल मल्ल, जटाशंकर गुप्ता, राहुल बरनवाल, पीयूष कुमार गुप्ता, प्रमोद जायसवाल, दुर्गेश वर्मा, संजय मद्धेशिया, अर्जुन चौरसिया, निगम सोनी विकास वर्मा, रविन्द्र गुप्ता, पवन गुप्ता सोनू मिश्रा, छोटेलाल पटेल, गोपाल मद्धेशिया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserver- Deoria Times