देवरिया टाइम्स 16 जनवरी 2025,
देवरिया जनपद के भलुअनी विकास खण्ड के बहोर धनौती गाँव के मुख्य गेट का स्वर्गीय मरजादी देवी के स्मृति मे लोकार्पण गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी द्वारा किया।

जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारीने कहा कि जिसके अन्दर वेहतर करने की ललक होती है वह मनुष्य कुछ अच्छा करता है।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत स्तर पर वेहतर करना ही क्षेत्र का विकास हैं। गांव में गरीबो के लिए आयुष्मान कार्ड वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास, शौचालय देने के साथ साथ नारियों का सम्मान करें।

वही अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री जी के कुल पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार गांव में अमृत सरोवर, खेल का मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र आदि जनता के उपयोगिता के लिए बन रहे हैं, सरकार सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख छठठू यादव खण्ड विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी, विनोद कुमार सिंह गुडूडु,भीमसेन सिंह, शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी (शिवम बाबा), गिरजेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रोजगार संघ संतोष यादव, शुभम मणि,रितेश राम आश्रय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserver- Deoria Times