देवरिया टाइम्स, 09 अक्टूबर 2025।
ट्यूबवेल टेक्निकल इम्प्लाईज एसोसिएशन (सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश) शाखा देवरिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज सिंचाई विभाग निरीक्षण गृह, देवरिया में सम्पन्न हुआ। यह चुनाव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, सहायक अभियंता (यांत्रिक) संजय कुमार, तथा डिप्लोमा इंजीनियर संघ (यांत्रिक) के खण्डीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार गौड़ की देखरेख में हुआ।
इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें,भागवत कुमार यादव, अध्यक्ष, राकेश कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष, अजीत कुमार मल्ल, खण्डीय सचिव, राजीव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष, जगदीप गोड़, संगठन मंत्री तो वही दीनदयाल गुप्ता सम्प्रेक्षक निर्वाचित हुए।
चुनाव उपरांत सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद देवरिया के अध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।