बेटे को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा, महिला से दुष्कर्म का आरोप, ओझा व्यासमुनि पाण्डेय गिरफ्तार

देवरिया टाइम्स । देवरिया

जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला अपने बच्चे को झाड़-फूंक के माध्यम से ठीक कराने के लिए जगनचक निवासी व्यासमुनि पाण्डेय के पास गई थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे को पूरी तरह ठीक करने का झांसा देकर महिला को बहलाया-फुसलाया और उसके साथ गलत संबंध बनाया। पीड़िता के पति की तहरीर पर बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपी व्यासमुनि पाण्डेय (55) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *