रेडक्रॉस दिवस पर बच्चों में दिखा उत्साह, संगोष्ठी और प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्

 

— गांधी सभागार में हुआ आयोजन, प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया

 

देवरिया जनपद के विकास भवन स्थित गांधी सभागार में विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनेंट की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रेडक्रॉस की सेवाओं और मानवीय कार्यों पर चर्चा से हुई। इस दौरान हिमांशु कुमार सिंह द्वारा वर्षों पुराने डाक टिकटों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई, जिसे बच्चों और अतिथियों ने खूब सराहा। संगोष्ठी का विषय था “मानवता के पक्ष में रेडक्रॉस का योगदान”, जिसमें करीब 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

 

हिमांशु सिंह ने कहा कि “रेडक्रॉस आज भी मानवता की सबसे सशक्त आवाज है।” अध्यक्षता कर रहे वकील सिंह ने कहा कि “रेडक्रॉस जाति, धर्म और सीमाओं से ऊपर उठकर सेवा करता है।”

 

 

प्रतियोगिता में अर्थ पराशर प्रथम, साक्षी त्रिपाठी व सार्थक सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अंशिका पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं। वैष्णवी राज, काव्या त्रिपाठी, स्वास्तिक पाण्डेय, आरोही सिंह, अवनि सिंह व अभिनव शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

 

 

निर्णायक मंडल में डॉ. भावना सिन्हा और अभिनव सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. संजय गुप्ता, साहू विशाल गुप्ता, सुजीत मिश्रा, अनिल तिवारी, देवव्रत पाण्डेय और लाल जी गुप्ता सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserver- Deoria Times