देवरिया टाइम्स
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राम मनोहर शर्मा को सलेमपुर विधानसभा का प्रतिनिधि नामित किया गया है। यह नामांकन माननीय राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा किया गया, जो भाजपा संगठन के उन कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है जिन्होंने दशकों तक पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।
राम मनोहर शर्मा का राजनीतिक जीवन 1990 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर राजनीतिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। 1995 में सक्रिय सदस्यता लेकर संगठनात्मक कार्यों में हिस्सेदारी कि,1998-2006 दो बार भाजपा भागलपुर मण्डल महामंत्री एवं एक बार मण्डल अध्यक्ष के रूप में सेवा दिए, 2007 में योगी आदित्यनाथ की गिरफ्तारी के विरोध में लाखों कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में भी इनकी भागीदारी रही, 2008-2009 में भाजपा जिला कार्यालय, गरुड़पार देवरिया में सेवा दिए, 2009 में भागलपुर दक्षिणी 34 से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी रहे, 2010-2018 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के विस्तार में सहयोग किया, 2018 में आजमगढ़ मेहनगर विधानसभा में पार्टी विस्तारक पर काम किए, 2019 में आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के चुनाव प्रचार में बतौर विस्तारक शामिल हुए, 2019-2022 में संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ता के रूप में निरंतर सक्रिय रहे। 2022 में दिनेश लाल यादव निरहुआ के संसदीय कार्यालय प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाए, 2023 में देवरिया के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी गतिविधियों में सहयोग रहा, वही अब 2025 में सलेमपुर विधायक विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा सलेमपुर विधानसभा का प्रतिनिधि नामित किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। पार्टी के वरिष्ठजनों ने राम मनोहर शर्मा के निःस्वार्थ सेवाभाव एवं अनुशासन की सराहना करते हुए इसे योग्य कार्यकर्ता को सही सम्मान मिलने की संज्ञा दी।