देवरिया टाइम्स, (देवरिया)
जनपद देवरिया के न्यू कॉलोनी निवासी एवं आई. कैट टेक्निकल संस्थान के प्रबंधक एस. एच. लारी को उनके शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में वाशिंगटन डिजिटल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया गया।
एस. एच. लारी विगत 15 वर्षों से देवरिया शहर में स्थित आई. कैट टेक्निकल संस्थान का संचालन कर रहे हैं। इस संस्थान के माध्यम से अब तक सैकड़ों युवा कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के नए अवसरों से जुड़े हैं। एस. एच. लारी का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बना है। सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि एस. एच. लारी समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता में उनकी भागीदारी रहती है। उनके इन्हीं प्रयासों के चलते उन्हें पूर्व में भी कई बार विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस सम्मान को लेकर डॉ. एस. एच. लारी ने कहा कि यह न केवल उनका, बल्कि देवरिया जनपद का भी सम्मान है। उन्होंने यह उपलब्धि जिले के युवाओं को समर्पित की और आगे भी शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। डॉ. लारी को डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर उनके शुभचिंतकों, छात्रों एवं राजनीतिक सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।