देवरिया टाइम्स 10 मार्च 2025,
पर्यावरण हमारे जीवन का अहम हिस्सा,इसकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य- विकास शाही
देवरिया शहर के सोंदा ग्लोबल मार्क स्कूल व दी आई -स्कूल के आज प्रथम स्थापना दिवस विद्यालय परिसर में बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर अभिभावकों व विद्यालय के आस पास के लोगो के बीच 500 पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विकास शाही ने वृक्ष लगाने के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा हमारा कर्तव्य है,हमें इसकी सदैव ही सुरक्षा करनी है। इसके साथ ही हमे जब भी अवसर मिले पौधों को लगाना के साथ साथ उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। वही प्रधानाचार्या शुभांगी शाही कहा कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। शिक्षा बच्चों के भविष्य को आकार देने में मदद करती है ।और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करती है।
शिक्षा बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करती है और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करती है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना चाहिए और उनकी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
वही इस दौरान बच्चों ने आम, अमरूद, लीची, अशोक, नींबू, चीकू, तुलसी आदि वृक्षों का राहगीरों में वितरण किया एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मैनेजर आकाश सिंह, कोऑर्डिनेटर आभा शुक्ला, टीचर अंजलि द्विवेदी, निकिता सिंह, कीर्ति मिश्रा, प्रिया मिश्रा, पूजा शाही, आरती सिंह आदि उपस्थित थे।